मेयर ने कुंभ के लिए मांगा बजट

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार। कुंभमेला की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार के मेयर किरन जैसल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर नगर निगम क्षेत्र की आंतरिक गलियों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की।

मेयर ने सीएम को बताया कि कुंभ मेला के दौरान हरिद्वार में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में नगर क्षेत्र की कई आंतरिक गलियां श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में कई गलियों की स्थिति जर्जर बनी हुई है।जिसके कारण उनका शीघ्र निर्माण और सुधार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के आय के स्रोत सीमित हैं। इतनी बड़ी संख्या में गलियों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक धनराशि जुटा पाना निगम स्तर पर संभव नहीं है।