तनवीर
हरिद्वार, 17 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इमैक समिति और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में चंडीघाट स्थित सेवा कुंज में महिलाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इमैक समिति द्वारा संचालित मस्ती की पाठशाला के बच्चों की माताओं ने भाग लिया। शिविर में डा.सपना भटनागर ने सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और समिति द्वारा निःशुल्क दवाएं दी गयी। अधिवक्ता रीमा शाहिम ने महिलाओं को उनके अधिकारों जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को समाज में निडरता के साथ कार्य करते हुए अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। ब्लैक बेल्ट अमन राजपूत ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। शिविर में श्रेया गोएल ने गणेश वन्दना की सुंदर प्रस्तुति दी।
शिविर के आयोजन में योगदान करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र चौधरी महिलाओं और समिति के कार्यकर्ताओं को भोजन उपलब्ध कराया। मॉर्डन मेडिसिन एजेंसी के पंकज गोयल ने दवाएं उपलब्ध करायी। इनर व्हील की अध्यक्षा रुचिता सक्सेना, सचिव प्रियंका पांडेय और उपाध्यक्ष मंजू वत्स ने महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन वितरित किए और स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इमैक की सचिव मौसमी गोयल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए समिति समय समय पर सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान और शिविर का आयोजन करती है। समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने समिति की परिकल्पना, विचार और उद्देश्य की जानकारी दी। समिति की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने महिलाओं को उपहार वितरित किए। सेवा कुंज के विश्वास शर्मा और प्रेम ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विभव भटनागर, सुनीता झा, आशा चौधरी, कविता गोयल, विजेता शर्मा, आयुश डंगवाल, यश गोयल, अंकित, आशीष, शिल्पा भंडारी, रेखा, राखी, एकता झा, बिमलेश, अनिल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, निशा, बृजेश, संगीता, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।


