तनवीर
हरिद्वार, 19 मार्च। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति ने बैठक कर सरकार से रसोई गैस की किल्लत दूर करने की मांग की है। समिति की और से इस आशय का एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया है। लुधियाना धर्मशाला में आयोजित समिति की बैठक के दौरान ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। बैठक को संबोधित करते समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत की वजह से धर्मशाला, आश्रमों और गुरूद्वारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अगले महीने से चारधाम यात्रा व गर्मियों का सीजन शुरू हो रहा है और रोजाना हजारों श्रद्धालु व पर्यटक हरिद्वार आएंगे। ऐसे में गैस की किल्लत दूर करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक का संचालन रमेश मिडा ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, संरक्षक गोपाल प्रधान, रविंद्र भट्ट, सरिता पुरोहित, सोनू शर्मा, श्रीनिवास पांडे, आनंद शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील तिवारी, महेशनंद, मनोज बिष्ट, हरमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।


