एसएसपी ने किया निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 29 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई तैनाती की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को कोतवाली भगवानपुर, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को कोतवाली नगर, निरीक्षक चंद्रभान सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर, मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत को कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक सुखपाल मान को पुलिस लाईन से मंगलौर कोतवाली एसएसआई, थाना बुग्गावाला प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को कोतवाली मंगलौर, एसएसआई भगवानपुर अंकुश शर्मा को थानाध्यक्ष बुग्गावाला के पद पर तैनाती दी गयी है। मनोज गैरोला को एसएसआई मंगलौर से एसएसआई बहादराबाद, झबरेड़ा थानाध्यक्ष एसआई अजय शाह व एसएसआई बहादराबाद नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *