महिला अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल में आज से शुरू होगी ओपीडी सेवाएं

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 29 मार्च। चैनराय महिला अस्पताल परिसर में बने 200 बेड के अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस अस्पताल की ओपीडी सेवाएं सोमवार से शुरू होंगी। दूसरे चरण मे अस्पताल मे आई पीडी सेवाएं भी अपैल के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएंगी।
नोवस पैथोलॉजिस लिमिटेड और श्री स्वामी नारायण यूनिवर्सिटी अहमदाबाद द्वारा अस्पताल का संचालन किया जाएगा। अस्पताल संचालन समिति के डायरेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में यह अपनी तरह का यह पहला अस्पताल होगा जहां उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लाभ आमजन को मिलेगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग, जनरल मेडिसिन और हड्डी रोग आदि सेवाओं के साथ 24 घंटे इमरजेंसी और फार्मेसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

अस्पताल में आईएसओ प्रमाणित अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब की स्थापना की गई है। लैब के शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। अस्पताल में आयुषान योजना, गोल्डन कार्ड, ईएसआई, टीपीए आदि लगभग सभी योजनाओ में इलाज की सुविधा होगी। अस्पताल में एमसीएच पीजी कोर्स के संचालन के साथ आईवीएफ, सीएमई ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन भी किया जाएगा।

अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा.सुचिता सिंह, डा.सोनू राउत, डा.विभा कुमारी, नवजात एव शिशुरोग विशेषज्ञ डा.विकास एवं डा.स्मृति, एनस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर डा.श्वेता गौतम, जनरल मेडिसन डा.नीरज सैनी, डा.मनजीत सिंह, जनरल सर्जन डा.मुकेश, हड्डी जोड़ विशेषज्ञ डा.एके जैन, डा.अनंत जैन, डा.आदित्य मणि, पैथोलॉजिस्ट डा.संजीव गर्ग, रेडियोलॉजिस्ट डा.सुनंदा अग्रवाल सेवाएं प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *