तनवीर
हरिद्वार, 30 मार्च। दिल्ली में आयोजित एमेच्योर प्रीमियर लीग के चयन में आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग में अपना स्थान पक्का किया। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि चयन में विभिन्न राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें उन्होंने गोवा के अपने प्रतिद्वंदी को हराकर कर अगले चरण में अपना स्थान बनाया है।
आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड चीफ और शिवडेल पब्लिक स्कूल के स्पोर्टस टीचर अमित कुमार चौधरी की सफलता पर स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज, प्रिंसीपल पुनीत श्रीवास्तव, स्कूल स्टाफ और अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि मिक्स मार्शल आर्ट सेल्फ डिफेंस का साधन होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। उन्होंने कहा कि आज के माहौल को देखते हुए बालिकाओं का इसका प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए।


