डीएम ने दिए चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सीवरेज निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
ठेकेदार को दिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और तीन शिफ्ट में काम करने के निर्देश
अपर रोड़ पर चल रहा कार्य एक सप्ताह में पूरा करने को कहा

हरिद्वार, 1 अप्रैल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व शहर में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। राज्य अतिथी गृह डामकोठी में परियोजना प्रबंधक गंगा डिवीजन उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि सीवरेज संबंधी सभी निर्माण कार्य चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व हर हाल में पूरे किए जाएं। जिससे व्यापारियों, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी का सामना ना करना पड़े।

कार्यो को जल्द पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के साथ तीन शिफ्ट में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जो कार्य रात्रि के समय किए जा सकते है। उन्हें रात्रि के समय करें तथा जो कार्य दिन में किए जा सकते हैं। उन्हें दिन में प्राथमिकता से पूरा करना सुनश्चित करे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा कर सड़क को पीडब्लूडी को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

ताकि लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्य प्राथमिकता से किए जा सके। बैठक में जीएम उत्तराखंड पेयजल निगम गंगा डिवीजन के जीएम आरके जैन, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, गंगा डिवीजन की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता हरीश बंसल, कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *