विडियो :-जिलाधिकारी ने किया एचडीएफसी बैंक शाखा का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

राजकुमार पाल


हरिद्वार, 1 मार्च। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को अभिषेक नगर कनखल में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का दीप प्रज्ज्वलित तथा फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को कनखल के अभिषेक नगर में शाखा खोलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। इसके अतिरिक्त रूड़की तथा दिल्ली रोड पर भी बैंक नई शाखायें खोलने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए लोन की कम ब्याज पर सुविधाएं भी मिलेंगी। केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ समान रूप से उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं को सही जानकारियां उपलब्ध कराकर बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं।

इस अवसर पर सचिव रामकृष्ण मिशन स्वामी विश्वेशानन्द, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सर्किल हेड बकुल सिक्का, कलस्टर हैड नितिन खाण्डपुरी, ब्रान्च मैनेजर सौरभ कुमार, पारितोष धस्माना, नेहा, कुशाग्र अग्रवाल, मुस्कान, कोमल आदि उपस्थित रहे।