तनवीर
हरिद्वार, 2 अप्रैल। सिडकुल क्षेत्र में महिला के कुंडल छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीने गए कुंडल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को रोशनाबाद निवासी महिला ने थाना सिडकुल पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर सोने के कुंडल छीन ले जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए चेकिंग के दौरान नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर थाना रानीपुर को घटना में प्रयुक्त बाइक समेत दबाचेकर उसके कब्जे से महिला से छीने गए कुंडल बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपी नसीम ने बताया कि उसने दो शादी की हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर, एसआई शैलेन्द्र मंगगाई, हेडकांस्टेबल देशराज, प्रेम सिंह, जितेन्द्र मलिक व कांस्टेबल गजेन्द्र प्रसाद शामिल रहे।


