इएमए की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 3 अप्रैल। इएमए देहरादून की बैठक होटल ग्रांड लिगेसी में आयोजित की गयी। प्रदेश अध्यक्ष डा. मुकेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान मुख्य अथिती के तौर पर शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए डा. चौहान ने कहा कि एआई एंड रेटिना स्केन तकनीक आइरिस एनालिसिस से शरीर में होने वाली कमी का पहले ही एडवांस में पता चल जाता है। डा.चौहान ने कहा कि एआई एंड रेटिना स्केन तकनीक (आइरिस एनालिसिस) ऐसी तकनीक है। जिससे शरीर की वर्तमान, भूत, भविष्य में होने वाली कमी का भी पता चल जाता है।

इस तकनीकी जांच से बिना रक्त परीक्षण के ही रोग निदान हो जाता है। इस तकनीक का शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा.मुकेश चौहान ने कहा कि जनता में इस तकनीक के प्रचार प्रसार की कमी है। इएमए निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कर इसका प्रचार प्रसार तथा रोगियों को चिकित्सा लाभ देने का कार्य शीघ्र ही करने जा रही है। बैठक में डा.आदर्श शर्मा, डा.वीके सैनी, डा. निपाल सिंह, डा.सीपी रतूडी, डा.एमएस कश्यप, डा.कैलाश बडथवाल, डा.एनएस टाकुली, डा.कमलेश खंडूडी, डा.ज्ञानेशवर शर्मा, डा.बिवस अधिकारी, डा.शाहिद खान, डा.ऋचा आर्य आदि शामिल रहे।