विडियो:-जिलाधिकारी ने किया पुलिस वालीबॉल, सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 9 अप्रैल। बृहष्पतिवार से शुरू हुई 24वीं उत्तराखण्ड अन्तर्जनपदीय वाहिनी पुलिस वालीबॉल, सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया। एसएसपी नवनीत सिंह ने बुके देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया।

पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की 14 टीम और 218 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास किया। डीएम और एसएसपी ने खिलाड़ियों एवं टीम कोच की हौसला अफजाई करते हुए सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने व विजेता बनने की शुभकामनाएं दी।