एसएमजेएल काॅलेज के पूर्व छात्र त्यागी के निधन पर मौन रखकर की संवेदना व्यक्त

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

राजीव त्यागी के स्नेह व संघर्ष की प्रेरणा रहेगी हमेशा यादः श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

हरिद्वार, 13 अगस्त। एस.एम.जे.एन. काॅलेज में काॅलेज के पूर्व छात्र व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक शोकसभा आयोजित की गयी। काॅलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने शोक संदेश में कहा कि काॅलेज के छात्र रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन बेहद दुखद है। बहुत अच्छे वक्ता और कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता राजीव त्यागी को देश की जनता कभी भूल नहीं पायेगी। राजीव त्यागी के संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेगी।

ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा उनके परिवार को इस दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। काॅलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि राजीव त्यागी विनम्र स्वभाव के एक कुशल वक्ता थे। टी.वी. चैनलों की बहस में अपनी पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से तर्कों के साथ रखते थे। उन्होंने कहा कि राजीव त्यागी मिलनसार और सरल स्वभाव होने के कारण छात्रों में भी काफी लोकप्रिय थे। वे निष्ठावान और सच्चे देशभक्त थे। पूरा काॅलेज परिवार उनके असामयिक निधन से बेहद दुखी है।

इस दुःख की घड़ी में काॅलेज परिवार की संवेदनायें और प्रार्थना परिवार तथा दोस्तों के साथ है। शोक सभा में मुख्य रूप से डा.नरेश कुमार गर्ग, डा.मनमोहन गुप्ता, डा.संजय कुमार माहेश्वरी, डा.सरस्वती पाठक, डा.तेजवीर सिंह तोमर, डा.जे.सी. आर्य, डा. सुषमा नयाल, अश्वनी कुमार जगता, मोहन चन्द्र पाण्डेय, वेद प्रकाश चैहान, होशियार सिंह चैहान, अशोक कुमार, हेमवंती, आलोक कुमार आदि ने दो मिनट का मौन रखकर राजीव त्यागी के निधन पर संवेदना व्यक्त की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *