तनवीर
पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता-यशवंत सैनी
हरिद्वार, 20 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। सुरेंद्र ठाकुर के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सैनी, शिवालिक नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह राणा तथा बहादराबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश चौहान का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष यशवंत सैनी ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाएगा तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर सुरेंद्र ठाकुर, कैलाश प्रधान, हेमराज सैनी, आरबीएल वर्मा, रविंद्र धीमान, नरेश कुमार सैनी, दिग्विजय यादव, अंकित चौहान, आकाश ठाकुर, राहुल चौहान, इकबाल काजमी, सचिन ठाकुर, विश्व कुमार, विशाल ठाकुर, राजेश वर्मा, संदीप कुमार, अखिलेश सिंह, रोहित चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।


