चार को किया गुण्डा अधिनियम में निरूद्ध

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 19 नवंबर। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के चार आरोपियों पर गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज निवासी काशीपुरा, कुलदीप भारती निवासी रामायण सत्संग भवन भूपतवाला, करन बहोत निवासी खड़खड़ी व मुकेश निवासी झुग्गी झोंपड़ी रोड़ीबेलवाला लंबे समय से शराब तस्करी में लिप्त हैं।

चारो के खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत कई मामले दर्ज हैं। कई बार गिरफ्तार कर जेल भी भेजे गए हैं। इसके बावजूद लगातार अवैध रूप से शराब का कारोबार करने के कारण चारों के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। इसके अलावा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त खड़खड़ी निवासी पंकज गोस्वामी के विरूद्ध मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गयी है।