विडियो:-हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ,51 नशेड़ी दबोचे

Crime
Spread the love

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का हुड़दंगियों पर शिकंजा, 51 नशेड़ी दबोचे

हरिद्वार, 29 अप्रैल ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिडकुल पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर 51 लोगों को दबोच लिया। सभी से पुलिस एक्ट के तहत 12,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही थीं शिकायतें
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ नशे में धुत युवक महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था।

ढाबों-ठेकों के आसपास चला अभियान
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों और ढाबों के आसपास सघन चेकिंग की। इस दौरान खुले में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 51 लोगों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया।

12,750 रुपये का जुर्माना, दी सख्त चेतावनी
सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा-81 के तहत चालान कर कुल 12 हजार सात सौ पचास रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने सभी को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या पिलाते पकड़े गए तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार जारी रहेगा ऑपरेशन प्रहार
सिडकुल पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply