वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने किया व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध

Haridwar News
Spread the love


सरकार से बढ़ाए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की
हरिद्वार, 2 मई। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गयी भारी मृल्य वृद्धि का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के व्यवसायिक गैस सिलेंडर के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि करने के निर्णय का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। ठेली ढाबों पर खाना महगां होगा। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर सरकार ने आम आदमी का निवाला छीनने की कोशिश की है।

चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले से साफ है कि सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। सबका साथ सबका विकास जैसी घोषणाएं दिखावा मात्र हैं। संगठन की मांग है कि बढ़ाए गए दामों को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य सरकार घोषणा करती रहती है कि राशनकार्ड धारकों को अब गेहूं, चावल, तेल, नमक, दाल आदि खाद्य सामग्री की सुविधा सरकारी दुकानों से उपलब्ध कराई जाएंगी। लेकिन अभी तक सरकारी दुकानों से गेहूं चावल के अतिरिक्त अन्य कोई खाद्य सामग्री की उपलब्ध नहीं कराई गयी। काफी समय बाद एपीएल कार्ड धारको को तीन माह का गेहूं और चावल एक साथ दिया गया है। संगठन की सरकार से मांग है कि महंगाई के इस दौर में एपीएल कार्ड धारकों को खाद्य सामग्री की सुविधा लगातार दी जानी चाहिए।
बैठक के दौरान संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया तथा कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में राधेश्याम शर्मा, सुभाषचंद्र, सुंदरलाल, सतपाल चांदना, गिरधारीलाल शर्मा, भोपाल सिंह, आनंद प्रकाश गौड़, हरगुलाब सिंह, मोतीलाल पाहवा, महेंद्रलाल शर्मा, चौधरी चरण सिंह, रामसागर सिंह, बृजमोहन गुप्ता, सुभाष ग्रोवर, रोहिताश कुमार शर्मा, संतराम, विद्यासागर गुप्ता, ताराचंद धीमान, द्वारकाधीश शर्मा, गुलाबराय, बीसी गोयल, बलवीर सिंह सैनी, हरदयाल अरोड़ा, अशोक पाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply