तनवीर
हरिद्वार, 4 मई। पार्किंंग शुल्क को लेकर पार्किंग कर्मचारियों व यात्रीयों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार हिरासत में ले लिया। पंतदीप पार्किंग में दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पहंुची। जांच मंें पता चला कि दोनो पक्ष पार्किंग शुल्क को लेकर आपस में झगड़ रहे थे।
पुलिस ने समझाने का प्रयास किया और नहीं मानने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों पुष्पेन्द्र पुत्र शांति स्वरूप, शिवम गुप्ता पुत्र पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता, यश गुप्ता पुत्र पुष्पेंद्र गुप्ता निवासी 1247 मंगोलपुरी टी विलोक नांथ दिल्ली, अक्षय शर्मा पुत्र गुड्डू शर्मा निवासी काशीपुर कोतवाली काशीपुर उधम सिह नगर हाल पता रोडी बेलवाला, सन्नी पुत्र सुमन सिह निवासी गंगादासपुर कोतवाली देवबन्द जिला सहारनपुर हाल पता रोडी बेलवाला पार्किंग, भीम सिह पुत्र सुरेन्द्र सिह निवासी मीरगपुर कोतवाली देवबन्द सहारनपुर हाल पता रोडी बेलवाला पार्किंग व वरुण पुत्र मोखम सिह निवासी रामरामपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर पता रोडी बेलवाला पार्किंग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।


