नगर आयुक्त ने किया अपर रोड़, ब्रह्मपुरी व हरकी पैडी क्षेत्र का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 23 मई। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नगर निगम टीम के साथ अपर रोड, ब्रह्मपुरी तथा हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम टीम ने दुकानदारों को सार्वजनिक मार्गों एवं घाट क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न किया जाने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार ने गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत रखते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए।

नगर निगम द्वारा संबंधित क्षेत्रों को विभिन्न जोन में विभाजित करते हुए अलग-अलग सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा अतिक्रमण हटवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है।

जिसके दृष्टिगत नगर निगम द्वारा निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही को तेज किया गया है। साथ ही गंदगी फैलाने वालों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल तथा नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply