चारधाम यात्रा और गंगा दशहरा को लेकर हाई अलर्ट, बीडीएस व डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Haridwar News
Spread the love

बीडीएस व डॉग स्कवायड ने चलाया सघन चैकिंग अभियान
हरिद्वार, 23 मई। चारधाम यात्रा व गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत शनिवार को पुलिस की बम डिस्पोजल यूनिट व डॉग स्कवायड ने सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन केंद्र ऋषिकुल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन का चप्पा खंगाला।

एसएसपी नवनीत सिंह ने चारधाम यात्रा व गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी थाना प्रभारियों सहित बीडीएस व डॉग स्क्वॉड को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें ऋषिकुल स्थित चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन केन्द्र सहित शहर व देहात के बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पहुंची और स्वान एवं उपकरणों की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तु और वाहनों को चैक किया।

Leave a Reply