हरिद्वार, 23 मई। मोबाइल फोन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 20 मई को मोहम्मद सुल्तान निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल निवासी मोहम्मद सुल्तान व अभिषेक यादव ने पुलिस को तहरीर देकर घर से मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सूर्य नगर तिराहा झुग्गी के पास एक लड़के द्वारा मोबाइल फोन बेचने की सूचना पर उसे दबोचकर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपी अनस पुत्र मोनू निवासी दौड़वासी रोशनाबाद थाना सिडकुल ने बताया कि नशे के खर्चो की पूर्ति के लिए उसने मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हरीशचंद्र, कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।


