भाजपा अनुसूचित मोर्चा अंबेडकर नगर मंडल कार्यकारिणी का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 25 मई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अंबेडकर नगर मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित होने पर नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुसूचित मोर्चा संगठन की रीढ़ है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी तथा सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठनात्मक मजबूती के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य श्यामल कुमार ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। यह दायित्व सेवा, समर्पण एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त मण्डल उपाध्यक्ष पदम, राजेश पहलवान, महेश, मण्डल महामंत्री गोपाल एवं राजेश चंचल, मण्डल मंत्री विशाल, नितेश कुमार, अभिषेक, मण्डल कोषाध्यक्ष सतेंद्र, मण्डल मीडिया संयोजक नितिन, मण्डल आई.टी. संयोजक रोहित रांठौर, मण्डल सोशल मीडिया संयोजक आदित्य तथा कार्यसमिति सदस्य रवि सागर, अजय, मनोज मंवर, रूबल, गुंजन, मुकेश, विजय पाल एवं सुनील ने पार्टी संगठन का आभार जताया।

Leave a Reply