कुंभ मेले में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाएगा निर्बल वर्ग ग्रमोद्योग सेवा संस्थान-सुधीर प्रकाश गुप्ता

Haridwar News
Spread the love

सचिन गुप्ता
हरिद्वार, 28 मई। निर्बल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले में हरिद्वार को हरा भरा बनाने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाकर हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही हरित हरिद्वार मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा।

सुधीर प्रकाश गुप्ता ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा का श्रंग्रार और स्वस्थ मानव जीवन का आधार हैं। लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।

पौधे लगाने के साथ वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करनी होगी। कुंभ मेले में पौधारोपण करने के साथ संस्था लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाएगी। इस संबंध में जल्द ही एचआरडीए के अधिकारियों से वार्ता कर विचार विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply