सुन्दर काण्ड पाठ व प्रसाद वितरण का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

सबके राम, सब राम के: मदन कौशिक
प्राचीन राम मंदिर में महंत रामदास की अध्यक्षता व भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में हुआ सुन्दर काण्ड पाठ व प्रसाद वितरण का आयोजन

हरिद्वार, 22 जनवरी। अयोध्या नगरी मंे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्राचीन श्रीराम मंदिर में महंत रामदास जी की अध्यक्षता व भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, समाजसेवी सुभाष महेश्वरी, सुबोध शर्मा के संयोजन में सुन्दर काण्ड व प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भगवान राम सबके हैं, सब राम के हैं। मर्यादा पुरूषोत्तम रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से समूची देश-दुनिया में हर्ष की लहर है। प्रत्येक सनातनी गर्व के भाव से इन पलों को चिर स्थायी करने में जुटा है।
महंत रामदास महाराज ने कहा कि आज समूचे देश का वातावरण राममय है। लाखों रामभक्तों के बलिदान व तपस्या का फल आज प्रत्येक देशवासी को भगवान की प्राण- प्रतिष्ठा के रूप में मिला है।
अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य है। रामजी पूजित होने के साथ-साथ जीवन जीने, व्यवहार व शासन करने का सबसे प्रबल उदाहरण है। भगवान राम ने समन्वय, विश्व बन्धुत्व व समानता का संदेश जो अनेक युगों पूर्व दिया था वह आज भी प्रासंगिक है।
पं. संदीप तिवारी व पं. चन्द्रप्रकाश भारद्वाज की टीम ने संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुखेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश शर्मा, आशीष जैन, राघव ठाकुर, गोपी सैनी, ऋषभ गिरि, सोहन लाल, रूपेश शर्मा, संजय पाल, अश्विनी विनश्नोई, हरीश साहनी, ललित पुरी ने सहयोग प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबोध शर्मा, सुभाष महेश्वरी, फग्गूराम प्रजापति, महेश गुप्ता, नाथीराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, तरूण नैयर, अम्बूराम प्रजापति, किरण पाल प्रजापति, विक्की प्रजापति, अनुपम त्यागी, ललित पुरी, सचिन शर्मा, नितिन शर्मा एडवोकेट, ऋषभकांत गिरि, आशीष जैन, अश्विनी विश्नोई, हंसराज आहूजा, अनिल प्रजापति, संजय पाल, प्रमोद पाल, शशि पाल, सतीश पाल, आदित्य, महावीर वशिष्ठ, डाॅ. श्यामपुरी, ललित सचदेवा, राजीव भट्ट, विपिन शर्मा, मान्धाता गिरि, विकास शर्मा, देव पाण्डेय, सुखेन्द्र तोमर, संदीप गोस्वामी, रूपेश शर्मा, सुबोध शर्मा, शिवम शर्मा, आशू आहूजा, गगन यादव, रमन यादव, रमाकांत, सुरेन्द्र ठाकुर, गौरव सचदेवा, डाॅ. डी. एन. बत्रा, डाॅ. सुशील शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, दीपक पाठक, सुभाष महेश्वरी, गंगाधर पाण्डेय, अम्बूराम प्रजापति, गोपी सैनी, राघव ठाकुर, विजय पाल, प्रमोद पाल, रूद्र सिंह प्रताप भाटी, ललित जोशी, पुष्कर उपाध्याय, विष्णु उपाध्याय, ललित जोशी, नीता शर्मा, सपना भाटी, राधा शर्मा, अंजू, संगीता कपूर, पूजा, शिपिका शर्मा, सुनीता ठाकुर, सुषमा ठाकुर, उर्मिला भसीन, संगीता चैधरी, सोनल जैन, कविता वशिष्ठ, तपस्या शर्मा, दिव्या यादव, सुधा ड्रोलिया, राधिका यादव, सरोज यादव, अनिता पाल, अंजू जैन, मीरा गोस्वामी, अंजू गोस्वामी, कश्मीरी देवी, उषा त्यागी, ममता, अंजना, अन्नू, कल्पना, सपना, पिंकी, अन्नू पाल, शकुन्तला, पूनम, दिव्या उपाध्याय, शशिपाल, मीना पाल, सुधा देवी, रानी कौर, गीता खन्ना, दीपिका उपाध्याय समेत सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *