हरिद्वार, 20 जून। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों से समस्याओं की जानकारी ली। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के साथ शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस दौरान एसएसपी ने आपराधिक घटनाओं के खुलासो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 26 पुलिसकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया।
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी-
कोतवाली नगर-हेडकांस्टेबल संदीप कपूर, कनखल-महिला कांस्टेबल राजरानी, श्यामपुर- कांस्टेबल अनिल रावत, ज्वालापुर-कांस्टेबल अमित गौड़ व राजेश बिष्ट, बहादराबाद- हेडकांस्टेबल राकेश नेगी, रानीपुर-अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, सिड़कुल-कांस्टेबल कुलदीप डिमरी व प्रदीप कुमार, गंगनहर-एसआई ब्रहमदत्त बिजल्वान, झबरेड़ा-एसएसआई सतेन्द्र भण्डारी व कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, भगवानपुर-एसआई नीरज रावत-एडिशनल एसआई प्रदीप चौहान, कांस्टेबल संजय पंवार, पथरी-कांस्टेबल दीपक चौधरी, साईबर सैल हरिद्वार- हेडकांस्टेबल नरेन्द्र सिंह नेगी, हाईकोर्ट सैल-महिला कांस्टेबल अंजू, सीपीयू रुड़की-एसआई हरीश अधिकारी, एआई विशम्बर दत्त, एसआई मुकेश कुमार, फायर स्टेशन मायापुर-लीडिंग फायरमैन जयवीर सिंह, अभिसूचना उपइकाई नगर-हेडकांस्टेबल सतीश बडोला, पुलिस लाईन हरिद्वार-महिला कांस्टेबल सोनम नेगी, 40वीं वाहिनी पीएसी-महिला कांस्टेबल आनंदीश्वरी, पुलिस दूरसंचार-हेडकांस्टेबल सार्थक कुमार।


