विडियो:-नीट परीक्षा डयूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 20 जून। रविवार को होने वाली नीट परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा भी पूरी तैयारी के साथ जुट गया है। जनपद में 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही परीक्षा को संपन्न कराने के लिए परीक्षा क्षेत्र को 5 जोन व 12 सेक्टरों में विभाजित कर भारी फोर्स की तैनाती की गयी है। पुलिस लाइन रोशनाबाद में परीक्षा की नोडल अधिकारी एसपी क्राइम निशा यादव ने परीक्षा ड्यूटी नियुक्त फोर्स को ब्रीफ किया।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चैकिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने, संदिग्धों पर नजर रखने एवं परीक्षा केन्द्र के नजदीक किसी भी अवांछित तत्व के नजर आने पर तत्काल उच्चाधिकारी को जानकारी देने के निर्देश दिए गए। एसपी देहात व एसपी सिटी ने भी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।

Leave a Reply