विडियो:-आईवीएफ विशेषज्ञ डा.संध्या शर्मा हुई वॉयस ऑफ हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 25 जून। शहर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा आईवीएफ विशेषज्ञ डा.संध्या शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल आईवीएफ समिट में प्रतिष्ठित वॉयस ऑफ हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, मरीजों के प्रति समर्पण तथा समाज में मातृत्व एवं पितृत्व के सपनों को साकार करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।

डा.संध्या शर्मा पिछले लगभग 35 वर्षों से हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में आईवीएफ एवं बांझपन उपचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उनके अथक प्रयासों, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों एवं समर्पित सेवा भावना के कारण हजारों निःसंतान दंपत्तियों के घरों में खुशियां आई हैं और उन्हें संतान सुख प्राप्त हुआ है। डा.संध्या शर्मा ने इस सम्मान को अपनी पूरी टीम, मरीजों एवं शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भविष्य में भी निःसंतान दंपत्तियों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

प्रेम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मार्केटिंग हेड मनीष गुप्ता ने कहा कि डा.संध्या शर्मा को मिला यह सम्मान पूरे संस्थान और हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि डा.शर्मा ने अपने समर्पण, अनुभव और संवेदनशीलता से न केवल हजारों परिवारों को खुशियां दी हैं, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। डा.संध्या शर्मा की इस उपलब्धि से हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड के चिकित्सा जगत में हर्ष का वातावरण है तथा क्षेत्रवासियों ने इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Leave a Reply