हरिद्वार, 29 जून। नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को ज्वालापुर में अभियान चलाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक विकास कुमार व विकास छाछर के नेतृत्व में नगर टीम द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में गोयल स्वीटर से कटहरा मार्केट, अंसारी मार्केट तक चलाए गए अभियान के दौरान कई अतिक्रमण हटाने के साथ अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया गया।
साथ ही चालान की कार्यवाही करते हुए दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक विकास कुमार, विकास छाछर व क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक बंटी, अरूण, प्रमोद व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।


