विडियो:-प्राधिकरण सचिव से मिले सुनील सेठी

Haridwar News
Spread the love

शांतिकुंज फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यकरण एंव पर्यटन योजना पर दिया सुझाव पत्र’
हरिद्वार, 30 जून। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने विकास प्राधिकरण सचिव प्रद्युम्न सिंह से मुलाकात कर शहर के सौदर्यकरण एंव पर्यटन योजना को लेकर सुझाव पत्र सौंपा। सचिव ने जल्द सुझावों पर कार्य करने का आश्वासन भी दिया। सुनील सेठी ने बताया कि भूपतवाला शांतिकुंज फ्लाईओवर के नीचे प्राधिकरण द्वारा तैयार स्पोर्ट्स स्टेडियम व पार्किंग क्षेत्र की स्थिति गंदगी से खराब है

देश के प्रसिद्ध महानुभावों के दीवारों पर बनाए गए चित्र भी खराब हो रहे हैं। फक्कड़ व असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी और बदबू से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। महामारी फैलने का भी खतरा बन रहा है। उन्होंने मांग की कि प्राधिकरण उक्त स्थल की साफ-सफाई कराए और पार्किंग को जल्द चालू करे। सुनील सेठी ने कहा की शहर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रोकने के लिए प्राधिकरण को विशेष पर्यटन योजना पर कार्य करना चाहिए।

जिससे हरिद्वार का व्यापार आगे बढ़े। शहर में खराब पड़े हेरिटेज पोल को बदलकर अन्य खाली स्थानों पर भी हेरिटेज पोल लगाए जाएं और सौंदर्यकरण के कार्य किए जाएं। सुनील सेठी ने प्राधिकरण निर्मित पार्कों की दुर्दशा पर भी सचिव का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों के लिए पार्कों का उचित रखरखाव कर पुनः सौंदर्यकरण कराने की मांग की। इस अवसर पर सोनू चौधरी, प्रीत कमल, मुकेश अग्रवाल, रवि अरोड़ा, केतन सिंह, अमित अरोड़ा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply