कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लिया तीर्थ पुरोहितों से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 20 जुलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों से भेंटकर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चंद्रा के साथ तीर्थ पुरोहित एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अविक्षित रमन के ज्वालापुर स्थित आवास पर पहुंचे आलोक शर्मा का श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत वशिष्ठ, भागवताचार्य पंडित करुणेश मिश्र, एडवोकेट प्रदीप जगता, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अविक्षित रमन, गोपाल पटवर, सुनील मिश्रा, राधेश्याम विद्याकुल, आशीष भगत, पराग मिश्रा, दैवज्ञ रमन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इससे पूर्व आलोक शर्मा ने प्राचीन भाई जी के मंदिर में भगवान कामेश्वर महादेव के दर्शन एवं उन्हें नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान आलोक शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों से हरिद्वार धर्मनगरी के आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हुए वर्तमान परिपेक्ष को जाना।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप जगता ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा से विचार विमर्श करते हुए हरिद्वार में कांग्रेस पार्टी संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत किए जाने पर जोर दिया। गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पं.प्रदीप झा, पं.करुणेश मिश्र एवं पं.श्रीकांत वशिष्ठ ने आलोक शर्मा को राजनीतिक क्षेत्र में सहयोग एवं शुभाशीष प्रदान करते मां गंगा जी से उनकी सफलता की कामना की।

Leave a Reply