कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 27 जुलाई। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार रूपए और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

सूचना मिलने पर कांवड़ मेला डयूटी पर तैनात कांस्टेबल रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए चंडी चौक पर बस को रूकवाकर बैग सुरक्षित बरामद कर महिला के सुपुर्द कर दिया। बैग में मौजूद रूपए और कागजात सुरक्षित मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है।

Leave a Reply