चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 27 जुलाई। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल कर रहे एसआई देवेंद सिंह चौहान व कांस्टेबल मनीष कुमार ने मुखबिर की सूचना पर न्यू थाना भवन सिडकुल के पास से एक संदिग्ध युवक नाजिम पुत्र मुन्ने निवासी खुदागंज शाहजहांपुर उ.प्र. हाल निवासी रोशनाबाद को चोरी किए गए मोबाइल फोन समेत हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए घरों से मोबाइल फोन चोरी करता है। 24 जुलाई को भी उसने सूर्यनगर कालोनी में एक कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी किया था।