भारत की गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक है कांवड़ मेला-मनव्वर कुरैशी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 7 अगस्त। कांवड़ मेले में सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जटवाड़ा पुल नहर पटरी पर कांवड़ियों को फल वितरित कर एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि कांवड़ मेला भारत की गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक है। कांवड़िये बाबा भोलेनाथ के दूत हैं और उनकी सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है।

हमारा मकसद सिर्फ इतना है कि यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में थोड़ी राहत मिले। देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐसे सेवा कार्य जरूरी हैं। बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना है कि सभी कांवड़ियों की यात्रा सकुशल और मंगलमय हो। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि धर्म और सेवा से ऊपर कुछ नहीं है। इस दौरान सफीक अंसारी, अफसान अब्बासी, छोटा, सोनू कुरैशी, फरमान कुरैशी, लियाकत कुरैशी आदि ने फल वितरण में सहयोग किया।

Leave a Reply