पुलिसकर्मियों ने सड़क पर गिरा मिला आईफोन महिला कांवड़ियां को सौंपा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 जुलाई। कांवड़ लेकर वापस लौट रही एक महिला शिवभक्त का सड़क पर गिरा आईफोन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को तलाश कर वापस लौटा दिया। मोदी नगर गाजियाबाद से आया कांवड़ियों का समूह कांवड़ लेकर वापस लौट रहा था। ऋषिकुल तिराहे के पास समूह में शामिल एक महिला कांवड़ियां काजल पुत्री आजाद शुक्ला का आईफोन सड़क पर गिर गया। तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने काजल को तलाश कर फोन उसे सौंप दिया।