शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी
हरिद्वार, 16 अगस्त। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हरिद्वार जनपद की अग्रणी भूमिका रही। अनेक शहीदों के बलिदान से देश को आजादी मिली।
युवा पीढ़ी शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करे। सभी की भागीदारी से ही भारत विकसित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकारें देश का विकास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से जनपद के तमाम गांवों का विकास किया जा रहा है। अनेक कल्याणकारी ओर विकास योजनाएं लागू की गयी हैं।
जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि आजादी के अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करने का दिन है। जिला पंचायत सदस्य दर्शना ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी महेश विश्नोई, वित्त अधिकारी राजेश प्रसाद सती, अभियंता संजय, जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


