श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार महिला समिति ने किया तीज महोत्सव का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव मजबूत होता है-किरण जैसल
हरिद्वार, 16 अगस्त। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला समिति द्वारा धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने तीज के पारंपरिग गीत संगीत पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। जिसमें सिमरन गुप्ता और दिव्या को संयुक्त रूप से तीज क्वीन चुना गया।

मेयर किरण जैसल व संगठन की पदाधिकारियों ने सिमरन गुप्ता और दिव्या का तीज क्वीन का ताज पहनाया। वृंदावन स्थित राधा रमण मंदिर के गोस्वामी आदित्य गोस्वामी की धर्मपत्नी साधना गोस्वामी भी कार्यक्रम में शामिल हुई और महिलाओं के साथ सुंदर नृत्य किया और सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। सभी को तीज पर्व की बधाई देते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला समिति की अध्यक्ष ललितेश गुप्ता ने कहा कि भारत में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व समाज को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करते हैं। तीज पर्व महिलाओं को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ता है। महिलाएं समाज का प्रमुख अंग हैं और उनके सहयोग से ही समाज आगे बढ़ता है। कार्यक्रम संयोजक नीति मेहता एवं पिंकी अग्रवाल ने कहा कि तीज महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मंच देना और भारतीय संस्कृति को जीवंत रखना है। कार्यक्रम में ज्योति अग्रवाल, प्राची गुप्ता, सपना, हिमानी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, तोशी अग्रवाल, पूजा सिंघल, पूजा जैन, प्रियंका जैन, हेमा अग्रवाल, सपना गुप्ता, सपना मित्तल, खुशबू गुप्ता, नेहा अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, संध्या गुप्ता, रश्मि गुप्ता, नूतन, ममतेश, प्रीति, अंजलि महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply