महाविद्यालय ऋषिकेश के एनसीसी विभाग ने रचा इतिहास

Haridwar News
Spread the love

अरविंद

एनसीसी कैडेट्स दीपक और ममता का हुआ दिल्ली राजपथ परेड की लिये चयन

ऋषिकेश, 01 दिसम्बर। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी ऋषिकेश महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत के कारण महाविद्यालय के अंडर ऑफिसर दीपक और ममता का चयन 2021 में दिल्ली राजपथ परेड की लिये हुआ है। दोनों ही कैडेट्स द्वारा देहरादून में आरडी परेड से पूर्व सम्पन होने वाले कैम्प मंे प्रतिभाग कर अपना स्थान 2021 के लिए पक्का किया। 31 यूके बीएन एनसीसी हरिद्वार से कुल 3 एनसीसी कैडेटस का चयन हुआ जिसमें 2 कैडेट्स ऋषिकेश कॉलेज से चुने गए हैं

इससे पूर्व 2018 में महाविद्यालय की छात्रा एनसीसी कैडेटस तारा शर्मा, 2019 में विवेक थापा, 2020 में सक्षम गिरी महाविद्यालय ऋषिकेश से राजपथ पर परेड कर यह कारनामा हासिल कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त कैप्टन डॉ. सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में 2018 व 2019 मंे कुल 10 एनसीसी कैडेट्स थल सैनिक कैम्प कर लौट चुके हैं। इससे पूर्व महाविद्यालय ऋषिकेश की एनसीसी कैडेट्स अंजलि नेगी डीजी एनसीसी अवार्ड हासिल कर चुकी है व हरिओम, रोहित, सक्षम गिरी एडीजी कमाण्डेन्ट और योगेश को राष्ट्रीय लेवल पर शूटिंग के लिए प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा भारद्वाज, प्रो० गुलशन कुमार, डॉ. वीके गुप्ता, प्रो० सुषमा गुप्ता, डॉ. प्रीतपाल, डॉ. अनिता, डॉ. मृत्युंजय, प्रो० राकेश, मयंक, आयुष, साक्षी, इशिता आदि ने हर्ष व्यक्त किया व साथ ही कैप्टन डॉ. सतेन्द्र कुमार के साथ-साथ दोनों एनसीसी कैडेट्स दीपक और ममता को बधाईयां प्रेषित की। डॉ. सतेन्द्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष कोविड महामारी के कारण आरडी परेड के लिए कम सीटों पर चयन किया गया जिससे चयन होने वाले कैडेटस की संख्या में भी कमी आयी।