ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया सड़क निर्माण और मंदिर भवन निर्माण कार्य का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 21 अगस्त। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कासमपुर में 63 लाख रूपए से सड़क निर्माण और ग्राम अहमदपुर ग्रंट में रविदास मंदिर में 10 लाख रूपए की लागत से भवन निर्माण कार्यो का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्रथमिकता है। 63 रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का निर्माण पूरा होने पर ग्रामीण को सुविधा मिलेगी।

मंदिर में भवन का निर्माण होने से धार्मिक आयोजन करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए समर्पित और तत्पर हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गाे को दुरस्त कराया गया है। शेष गांवों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रधान जहांगीर प्रधान, खलील प्रधान, मंसूर, ग़ालिब, अमज़द अली, जुल्फुकार, प्रेम, महिपाल, डा.नेपाल, परमजीत प्रधान, जोनी प्रधान, धीरसिंह सैनी, मंजीत सिंह, सतवीर सिंह सैनी, इशाक, नाजिम, उस्मान, सलमान, रशीद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply