रानीपुर विधानसभा व्यापार मण्डल का गठन किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 9 अगस्त। प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चैधरी ने संरक्षक मण्डल व जिला अध्यक्ष से विचार विमर्श कर रानीपुर विधान सभा व्यापार मण्डल का गठन करते हुए ओमप्रकाश भारद्वाज को अध्यक्ष, मन्मथ भाटिया को महामंत्री व नितिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पंकज शर्मा, अरूण गोयल, मोहित चैधरी को उपाध्यक्ष, अमरजीत भाटिया को मीडिया प्रभारी, धीरेंद्र सेठी, डा.गौरव भाटिया, रवि प्रजापति, अनुरागम निगम को सचिव, अंशुल खन्ना, रविन्द्र उनियाल, हरीश राजपूत, राजेश कुमार, शिवदत्त शर्मा, विपिन शर्मा शुभम शेरशिया, विमल आहूजा को संगठन मंत्री मनोनीत किया। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा कि व्यापारियों के नाम पर राजनीति करने वाले व्यापारी नेताओं को बताना चाहिए कि कोरोना काल में उन्होंने व्यापारी हितों के लिए क्या किया।

व्यापारियों के बीच बढ़ती प्रदेश व्यापार मण्डल की स्वीकार्यता से व्यापारियों के नाम पर राजनीतिक हित साधने वालों की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी में व्यापारी प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। लेकिन साप्ताहिक बंदी के दौरान बाजारों में कही भी सेनेटाईजेशन नहीं किया जा रहा है। सेठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हरिद्वार नगर निगम, शिवालिकनगर नगर पालिका व प्रशासन को बाजारों में सेनेटाईजेशन अभियान चलाना चाहिए। वरना व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि सरकार को आर्थिक दुश्वारियों का सामना कर रहे व्यापारियों की सहायता करनी चाहिए।

जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व जिला महामंत्री डा.विशाल गर्ग ने कहा कि राजनीतिक हित साधने वाले संगठन व्यापारियों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने बताया कि संगठन की सुभाष नगर इकाई को भंग कर दिया गया है। जल्द ही चंद्राचार्य चैक व्यापार मण्डल का गठन किया जाएगा। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कथूरिया, कुलवंत चड्ढा,सचिव कोमल सिंह, अजय अरोरा, सुधिश श्रोतरिया, राजन कौशिक, विभास सिन्हा, रवि वर्मा, ऋषभ शर्मा, विवेक गुप्ता, आशीष शर्मा, आकाश सैनी व संदीप मेहता आदि उपस्थित रहे।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *