पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी की घटना का खुलासा

Haridwar News
Spread the love


95 हजार से अधिक की नकदी समेत आरोपी दबोचा
हरिद्वार, 22 अगस्त। घर का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी करने की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से नकदी और सिगरेट की डिब्बी बरामद की हैं। शुक्रवार को इण्डस्ट्रियल एरिया निवासी आशु पुत्र अमन ने पुलिस को तहरीर देकर घर का ताला तोड़कर 95,370 रुपये नगद व अन्य सामान चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ही अमन वर्मा पुत्र राजकुमार निवासी इंद्रा बस्ती इंडस्ट्रियल एरिया को गिरफ्तार कर चोरी की गयी रकम और सिगरेट की 268 डिब्बी बरामद कर ली। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप कुमार, एडिशनल एसआई प्रदीप ध्यानी, कांस्टेबल सुमित कुमार व जीवन तिवाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply