हरिद्वार, 29 अगस्त। सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल अंतर्गत कृपाल नगर रावली महदूद में कुछ लोगों द्वारा हुडदंग किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।
समझाने पर भी जब हंगाम कर रहे लोग नहीं माने तो पुलिस ने चार आरोपियों शिवकुमार पुत्र देवतादीन यादव, सुमित कुमार शिवकुमार, चिंटू पुत्र चरणसिंह व सौरभ कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी कृपाल नगर रावली को हिरासत में ले लिया। आरोपियों पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीम में एसआई अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र व कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।


