पुलिस ने किया चरस समेत नशा तस्कर को गिरफ्तार, 400 ग्राम चरस, बाइक व मोबाइल फोन बरामद

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 16 सितम्बर। श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने चरस समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 400 ग्राम चरस, बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुपालन में लालढांग चौकी प्रभारी एसआई गगन मैठाणी सहयोगी पुलिसकर्मियों हेडकांस्टबल शेर सिंह, कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद व मनमोहन सैनी के साथ गैण्डीखाता बाजार से टाटवाला जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर रवासन नदी पुल के पार चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टाटवाला की ओर से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

जिसकी पहचान राकेश पुत्र कालू सिंह निवासी दूधियावाला टाटवाला श्यामपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। चरस बरामद होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव से थोड़ा-थोड़ा कर इकठ्ठा की गयी चरस को वह गैंडीखाता मार्केट में बेचने जा रहा था।

Leave a Reply