विडियो:-अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज गौतम ने मुख्यमंत्री धामी को दी जन्मदिन की बधाई

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की बधाई दी।मनोज कुमार गौतम ने भगवान गणेश की प्रतिमा, शॉल ओढ़ाकर और मुख्यमंत्री का चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां गंगा से मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

मनोज गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बड़े और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश को प्रगतिशील बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं और करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात प्रदेशवासियों को दी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए नकल विरोधी कानून लागू कराया गया, जो एक ऐतिहासिक फैसला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौरवपूर्ण परंपराओं का निर्वहन करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। निश्चित रूप से 2027 का कुंभ मेला भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिव्य और भव्य रूप से सफलता के नए आयाम रचेगा।

Leave a Reply