हरिद्वार, 17 सितम्बर। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस दौरान संस्थान की निदेशक डा.जयलक्ष्मी के संयोजन में संस्थान के शिक्षकों ने विधिवत् रूप से वास्तुशिल्प के रचनाकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए डा.जयलक्ष्मी ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले इंजीनियर और वास्तुकार हैं।
भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के लिए अस्त्रों, शस्त्रों, भवनों और मंदिरों का निर्माण किया था। भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के बिना कोई भी तकनीकी कार्य शुभ नही माना जाता है। इसीलिए विश्वकर्मा जयंती पर तकनीकी संस्थानों, वर्कशॉप, उद्योगों में औजारों और मशीनों की पूजा की जाती है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, डीन एकेडमिक अंजुम सिद्दीकी, पंकज चौधरी, अनुराग गुप्ता, वर्षा रानी, देवेद्र सिंह रावत, उमेश चंद्रा, अंकुर चौहान, मलिका पाहवा, दिलखुश, वैशाली चौहान, शुभम सिंह राठौर, धरणीधर वाग्ले, ज्योति ंिसह, दीपांशी धीमान, ऐंवत कुमार, अमरेश, दृगपाल आदि मौजूद रहे।


