हरिद्वार, 5 अक्टूबर। चौक बाजार श्री राम लीला समिति ज्वालापुर द्वारा आयोजित किए जहा रहे 79वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत पहले दिन श्रवण कुमार लीला एवं कैलाश लीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी अर्श नय्यर ने रंगमंच का पूजन कर किया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अर्श नय्यर को माल्यार्पण और पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष पं.शशिकांत वशिष्ठ, महामंत्री शिवम अंगार सोडिया, कोषाध्यक्ष शिवम बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल श्रोत्रिय, स्वागत मंत्री शिवम मिश्रा अल्हड, संयोजक सुबोध बंसल, गजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष शांतनु सिखौला, चंद्रमोहन विद्याकुल, नीरज मंगल, रमन पटवर, विक्की चौहान, मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, आय व्यय निरीक्षक लव चौहान, मंत्री संजय बेगमपुरिया, बक्शी चौहान, मुकेश चौहान, कृष्ण कीर्तिपाल, उपमंत्री प्रत्यूष आत्रेय, रामकुमार प्रिंस, कीर्तिपाल, विभोर बेगमपुरिया, सिद्धांत मिश्रा, व्यवस्थापक .बब्बू चौहान, कुश चौहान, सागर चौहान, वंश चौहान, वासु चक्रपाणि, सह संयोजक सागर वशिष्ठ, शिवांश शर्मा, मंच संचालक विजय गुप्ता, सुधीश श्रोत्रीय, वीरेंद्र झा, नारायण झा, मनोज चौहान, डा.अनिल कुमार, प्रशांत चौहान, सुरेंद्र वर्मा, पवन, कमल तनेजा आदि सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।




