विडियो:- भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर तीन राज्यों में मिली भारी जीत पर जताई खुशी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

भाजपा की नीतियों व मोदी की कार्य शैली पर जनता ने लगाई मोहर अनिरुद्ध भाटी
भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर तीन राज्यों में मिली भारी जीत पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मिले पूर्ण बहुमत के जनादेश व तेलंगाना में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा व आकाश भाटी के संयोजन में शंखनाद व मिष्ठान वितरण कर प्रचंड विजय पर संबंधित राज्यों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की


भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व पार्षद दल के उप नेता रहे अनिरुद्ध भाटी ने कहा की छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राजस्थान में मिली प्रचंड जीत व तेलंगाना में ऐतिहासिक प्रदर्शन भाजपा की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली पर जनता की मोहर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज समुचित दुनिया में भारत का डंका बज रहा है चंद्रयान-3 की सफलता हो या जी-20 का आयोजन हो अथवा दुनिया का कोई भी संघर्ष हो सभी देश भारत भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं देश में विकास कार्यों का तेजी से निष्पादन हो रहा है

प्रधानमंत्री की गारंटी को आज देश की जनता विश्वसनीय मान रही है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी ने राजस्थान चुनाव में जो जिम्मेदारी दी थी उसे पर वह खरे उतरे हैं राजस्थान की ऐतिहासिक जीत से पार्टी हाईकमान की नजरों में निश्चित रूप से मदन कौशिक का कद बढ़ेगा
भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों को जनता स्वीकार कर रही है विपक्ष जहां देश की जनता को जातियों में बांटने का काम कर रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी गरीब मजदूर किसान व महिलाओं की बात कर रही है सभी चुनावी राज्यों में महिलाओं का प्रचंड समर्थन भाजपा को मिला है वह इस बात का परिचायक है कि भाजपा ने महिलाओं व युवाओं के उत्थान के लिए जो योजनाएं लागू की हैं उसका लाभ उन्हें धरातल पर मिल रहा है विदित शर्मा ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार की पावन भूमि पर शंखनाद कर 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत की कामना की
युवा भाजपा नेता आकाश भाटी ने कहा कि तीन राज्यों में मिली प्रचंड विजय व तेलंगाना में पार्टी द्वारा किया गया ऐतिहासिक प्रदर्शन निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी का काम करेगा भाजपा कार्यकर्ता दुगने जोस से लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा के पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएंगे
पार्षद प्रतिनिधि व धर्मशाला प्रबंधक सभा के अध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार तीर्थ का विकास हो रहा है उस से देश की सनातन संस्कृति मानने वालों को गर्व का अनुभव हुआ है सनातन संस्कृति का सम्मान बढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी को देश की जनता ने अपना समर्थन दिया है
व्यापारी नेता विकल राठी ने कहा कि आज राठी चौक पर जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंखनाद किया है उसे निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांचो सीट पर पुनः भाजपा अपना कब्जा कायम रखेगी
कार्यक्रम में शंखनाद के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर तीन राज्यों में मिली भारी जीत पर खुशी जाहिर की
पर इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुखेंद्र तोमर गोपी सैनी ऑटो रिक्शा यूनियन के महामंत्री राघव ठाकुर राम अवतार शर्मा सोनू शर्मा रोहन राय अभिषेक पांडे भीमसेन हंसराज आहूजा रमाकांत शर्मा रमन यादव नीरज शर्मा आदित्य यादव प्रमोद पाल अशोक रावत संजय पाल रवि सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *