हरिद्वार, 6 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम धारीवाला आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री नेत्रपाल सिंह ने बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आमजन को विभिन्न शासकीय योजना और सेवा लाभ के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीनू चौहान ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से पोषण व बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का बयान अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह में सहायता प्रदान करने अथवा बढ़ावा देने वाले व्यक्ति को 2 वर्ष तक का कारावास और या एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री बिनी पवांर, मंडल उपाध्यक्ष प्रीति, आरती चौहान व पंकज चौहान आदि ने गोद भराई, अन्नप्राश्न तथा महालक्ष्मी किट का वितरण किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा, रेखा व अनुपम आदि मौजूद रहे।




