उत्तराखंड गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा.प्रदीप चौधरी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 19 अक्टूबर। उत्तराखंड गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा.प्रदीप चौधरी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष डा.प्रदीप चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, नरेश जैनर, नृपेंद्र चौधरी, राकेश कुमार वर्मा, डा.पवन सिंह, सतेंद्र चौधरी, अरूण चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकुमार एडवोकेट और डा.दलीप सिंह को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

विजय कटारिया, यशमोद चौधरी, नीरज राणा, सुधीर चौधरी, संजय चौधरी, सुरेंद्र मोतला, विजेंद्र चौधरी प्रदेश मंत्री, अमर सिंह पंवार कोषाध्यक्ष, राहुल बैंसला कार्यालय मंत्री, मंगलेश पंवार कोषाध्यक्ष, नरेश अवाना, नरेश चोधरी, चरूर सिंह रावल प्रवक्ता, हितेश एडवोकेट, कुलवीर चौधरी, राजेंद्र कुमार, रवि चंदेला, पार्षद आकाश भाटी, संगीत चकराना, नीरज मोतला एडवोकेट मीडिया संयोजक, जय कुमर, मुदित खटाना आईटी संयोजक, अशोक भाटी को लेखा विभाग और हरपाल सिंह पंवार एडवोकेट को कानूनी सलाहकार बनाया गया।

जगपाल सिंह, महेंद्र प्रधान, रामकुमार प्रधान, हुकम सिंह, सेठपाल चौधरी, कनक सिंह पंवार विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डा.प्रदीप चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार होने से प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में जहां भी समाज के परिवार निवासरत है, उन्हें साथ जोड़कर उनके हर सुख एवं दुरूख में शामिल होंगे और जो भी समस्या होंगी, उनका निवारण करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान ऐतिहासिक पटल पर है और उसे कायम रखने के लिए युवा और आगामी पीढ़ी को शिक्षित कराने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply