भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 23 अक्टूबर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष एजाज हसन की अध्यक्षता में जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के आगमन की तैयारियों आदि विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एजाज हसन ने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटने, भाजपा की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एजाज हसन ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का उत्तराखंड आगमन शीघ्र ही प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं सक्रिय भागीदारी करें।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, जिला प्रभारी अफ़ज़ल अली, जिला सहप्रभारी अनीस अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी सफी लोधा, जिला महामंत्री सरदार निर्मल सिंह एवं मोहसिन मंसूरी, जिला मीडिया संयोजक शाहनवाज़ शाह, जिला उपाध्यक्ष साजिद अली, जिला सहमीडिया प्रभारी शाहनवाज़ अब्बासी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नौशाद मंसूरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य शाहनवाज़ मंसूरी, मंडल अध्यक्ष रहमान अंसारी एवं सरदार अशोक सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी परवेज अली, राव फरमान, जिला मंत्री दिलशाद मलिक, नईम मंसूरी, साकिब अंसारी, साहिब शाह, नदीम पीरजी एवं अर्शिल अली सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply