तमंचा और कारतूस समेत संदिग्ध गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 31 अक्टूबर। थाना सिडकुल पुलिस ने देशी तमंचा और जिंदा कारतूस समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। शुक्रवार की रात एसआई देवेंद्र चौहान सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल नरेंद्र चौहान व सुनील कुमार केेे साथ अस्पताल चौराहा के पास चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में संदिग्ध की पहचान अक्षय पुत्र ओमपाल निवासी किशनपुर आमला नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी आल्प्स कालोनी हेतमपुर सिडकुल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

तमंचा और कारतूस समेत संदिग्ध गिरफ्तार
हरिद्वार, 31 अक्टूबर। थाना सिडकुल पुलिस ने देशी तमंचा और जिंदा कारतूस समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। शुक्रवार की रात एसआई देवेंद्र चौहान सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल नरेंद्र चौहान व सुनील कुमार केेे साथ अस्पताल चौराहा के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में संदिग्ध की पहचान अक्षय पुत्र ओमपाल निवासी किशनपुर आमला नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी आल्प्स कालोनी हेतमपुर सिडकुल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

Leave a Reply