कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love


नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डा-अशोक शर्मा
हरिद्वार, 31 अक्टूबर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में मुख्य नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है। यूनीपोल का खेल चल रहा है। कंपनियों को मुफ़्त में भूमि और यूनीपोल दिये जा रहे हैं। जनता के पैसों को ठिकाने लगाया जा रहा है। बिना किश्त लिए यूनीपोल दिए जा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अशोक शर्मा ने कहा कि ठेकेदार के पास 85 पोल की अनुमति है और 165 पर विज्ञापन लगा हुआ है। उसकी भी किश्त ठेकेदार से नहीं ली जा रही है। निगम कर्मचारियों को नियमित किया नहीं जा रहा है और करोड़ो रुपए की बंदरबांट हो रही है। दो वर्ष का ठेका 3 करोड़ 96 लाख 61500 रुपए है और कंपनी जमा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि निगम को बचाने के लिए सड़क पर संघर्ष होगा। निगम में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। इस अवसर पर पार्षद सुनील कुमार, दिनेश पुंडीर, पुनीत कुमार, वसीम सलमानी, आशु श्रीवास्तव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply